A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडमौसममौसम और स्वास्थ्यसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

स्वास्थ्य संस्थानों का व्यापक निरीक्षण, कई केंद्रों में मिली छोटी कमियां, सुधार के निर्देश जारी

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का व्यापक निरीक्षण किया गया।

  1. संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण अभियान का नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी एवं विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों ने किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवा उपलब्धता, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, रजिस्टर संधारण एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना था।निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक पाई गईं, जबकि जहां कमियां मिलीं वहां संबंधित कर्मियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

IMG 20260520 WA0015 IMG 20260520 WA0020 IMG 20260520 WA0019 IMG 20260520 WA0017

सीएचसी भंडरिया में लंबे समय से अनुपस्थित चिकित्स कळ मिलेसिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी ने सीएचसी भंडरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. श्याम सुंदर पंडित लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए, जबकि अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित मिले। कर्मियों द्वारा रखी गई शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

सिविल सर्जन ने आभा एवं आयुष्मान योजना के कार्यों में प्रगति पर संतोष जताते हुए मरीजों के हित में संवेदनशील एवं प्रभावी कार्य करने का निर्देश दिया।

कई स्वास्थ्य केंद्रों में दवा उपलब्धता संतोषजनक

एचडब्ल्यूसी बुलका, गम्हरिया एवं सोंदीहा का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रत्नेश कुमार एवं डॉ. सरफराज ने किया। सभी केंद्रों में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गईं तथा एक्सपायर्ड दवा नहीं मिली।

हालांकि सोंदीहा में आयरन दवा उपलब्ध नहीं थी, जिस पर संबंधित एएनएम को सीएचसी धुरकी से दवा उठाव का निर्देश दिया गया। वहीं गम्हरिया में दवा भंडारण अव्यवस्थित पाया गया, जिसे व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया।

मकरी और रोहनिया में सुविधाएं बेहतर

भवनाथपुर क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मकरी एवं रोहनिया का निरीक्षण डॉ. सूर्यकांत कुमार राज ने किया। दोनों केंद्रों में आयरन, फोलिक एसिड एवं कैल्सियम समेत सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध मिलीं। सीएचओ एवं एएनएम उपस्थित पाए गए तथा सभी रजिस्टर अद्यतन मिले।

सरायडीह और रोडो में मिली अनियमितताएं

एचडब्ल्यूसी कंजिया, सरायडीह एवं रोडो का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा किया गया। सरायडीह में ओपीडी क्रमांक संधारण में त्रुटि पाई गई, जिसे मौके पर ही सुधार कराया गया। वहीं रोडो में दवा भंडारण अव्यवस्थित मिला, जिस पर आवश्यक निर्देश दिए गए।

नगर उंटारी क्षेत्र में बंद मिला हरदाग केंद्र

नगर उंटारी क्षेत्र के एएएम हरदाग, मरवनिया एवं सीएचसी रमना का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुचित्रा कुमारी ने किया। निरीक्षण के दौरान हरदाग केंद्र बंद पाया गया, जबकि अन्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित मिले।

भवन, बिजली एवं पानी की व्यवस्था संतोषजनक रही, लेकिन दवा भंडारण में कुछ त्रुटियां पाई गईं, जिन्हें तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया।

चिनियाँ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुपस्थित

चिनियाँ क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण डॉ. पल्लवी कुमारी ने किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिनियाँ में अधिकांश कर्मी उपस्थित मिले, जबकि फार्मासिस्ट वेंकटेश्वर नारायण निर्धारित समय तक अनुपस्थित पाए गए। बाद में उपस्थित होने पर उनके अनुचित व्यवहार की भी सूचना दर्ज की गई।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर रनपुरा में पानी की आपूर्ति मोटर चोरी होने के कारण बाधित मिली। वहीं गोदरमाना में बोरिंग नहीं होने एवं चापाकल से गंदा पानी आने की समस्या सामने आई।

स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग जारी

उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश एवं सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी के नेतृत्व में चल रहे निरीक्षण अभियान से स्पष्ट है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में पारदर्शी, जवाबदेह एवं मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Back to top button
error: Content is protected !!