A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली, पत्नी से हुई थी कहासुनी

Screenshot 20260521 075630 GalleryScreenshot 20260521 075955 Galleryहाथरस

सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रामपुर बट्टारी में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली घरेलू विवाद के बाद एक 35 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में तमंचे से खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया। इस खौफनाक कदम को उठाने से ठीक पहले युवक ने अपने साले को फोन कर कहा था- “तेरी-मेरी आखिरी मुलाकात है, अब मैं जा रहा हूं।” घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

 

जानकारी के अनुसार, रामपुर बट्टारी निवासी लालू (35) पुत्र नवाब सिंह पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि बुधवार सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद वह घर के कामकाज निपटा रही थी। इसी बीच उसने लालू को सोकर जगाया, जिस बात को लेकर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई।

 

तैश में आकर लालू कमरे के अंदर चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पत्नि को अंदाज़ा भी नहीं था कि यह मामूली गुस्सा इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा। कमरे में जाने के कुछ ही देर बाद लालू ने अपने साले को आखिरी फोन मिलाया और फिर तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली।

 

गोली चलने की जोरदार आवाज सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग कमरे की तरफ दौड़े। जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख सबकी रूह कांप गई। लालू का का शव पलंग पर पड़ा हुआ था और पास ही एक अवैध तमंचा गिरा था। लालू की शादी करीब 7 वर्ष पहले गांव ईटॉर्नी में हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चे और बुजुर्ग पिता को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 

कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया शव को

Screenshot 20260521 075815 Gallery

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की हर पहलू से

 

कानूनी जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!