A2Z सभी खबर सभी जिले की

AHTU हरिद्वार द्वारा गोष्ठी के माध्यम से छात्रों को लगातार किया जा रहा है जागरूक

मनीषा सुरी जिला संवाददाता हरिद्वार

 

थाना कलियर क्षेत्र मदरसा गुलजार फरीन मुस्लिम इंटर कॉलेज कलियर में AHTU हरिद्वार द्वारा लगाताIMG 20260521 WA0056र किया जा रहा जन जागरूक गोष्टी का आयोजन

 

AHTU हरिद्वार द्वारा कलियर में लगातार जन जागरूकता गोष्ठी के माध्यम से मदरसा गुलजार फरीन मुस्लिम इंटर कॉलेज हरिद्वार में आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे 320 छात्र छात्राओं व विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार चौहान अध्यापकगणों नीरज कुमार ,हसरत हुसैन ,नौशाद अली, फिरोज खान, यासमीन, व काo 105 मुकेश कुमार द्वारा मानव तस्करी का अर्थ ,कारण व इसकी रोकथाम हेतु बनाए गए विभिन्न अधिनियम व पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु दी जाने वाली योजनाओं के विषय में जागरूक किया गया ।

साथ ही जिला विधिक प्राधिकरण जनपद हरिद्वार से सुमन व मोहम्मद नोमान द्वारा पोक्सो एक्ट जेजे एक्ट से संबंधित जानकारी बालक और बालिकाओं को दी गई।

इसके साथ ही काo दीपक चंद द्वारा साइबर ट्रैफिकिंग,साइबर क्राइम ,साइबर फ्रॉड ,युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति इसके कारण व रोकथाम हेतु आम जन मानस के सहयोग व पुलिस द्वारा किय जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया ।

साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा दी जाने वाली आपातकालीन सेवा हेतु टोल फ्री नंबर 112,साइबर क्राइम हेतु1930,छात्र छात्राओं हेतु काउंसलिंग सहायता हेतु 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर,पुलिस ऐप के प्रयोग व SOS बटन के महत्व के विषय में जागरूक किया गया।

म0काo 272शशिबाला द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित गुड टच बेड टच नैतिक शिक्षा व ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।

गोष्टी के दौरान छात्र छात्राओं व अध्यापक गणों के मन मस्तिष्क के उठने वाली जिज्ञासा व विभिन्न प्रश्नों के सरल,प्रभाव शाली उदाहरण देकर उत्तर दिए गए।

प्रधानाचार्य पवन कुमार चौहान अध्यापक नीरज कुमार,हसरत हुसैन ,नौशाद अली ,फिरोज खान, यासमीन द्वारा AHTU हरिद्वार द्वारा दी विभिन्न विषयों पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी व रोचक भाषा शैली की प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यालय व ऐसे पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूक कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया गया।

जन जागरूक गोष्टी हेतु प्रभारी निरीक्षक महोदय वीरेंद्र चंद रमोला द्वारा नियुक्त टीम में निम्न कर्मचारी गणों द्वारा भाग लिया गया।

1. का0 105 मुकेश

2. का0 चाo दीपक चंद

3. म0का0 272 शशिबाला

Back to top button
error: Content is protected !!