
कभी यहां डाबर की सड़क हुआ करती थी
भनोखर से लक्ष्मणगढ़ को जाने वाली मुख्य सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे बदहाली की ओर इशारा कर रहे हैं। भनोकर से नांगल रूपा व चांदपुर तक सड़क के ज्यादातर हिस्से में सड़क ही नहीं दिखाई देती सड़क की जगह पर गड्ढे ही गड्ढे बने दिखाई देते हैं हाल ही में हुई तीन दिन पहले बरसात से सड़क पर बने गड्ढे इस प्रकार नजर आते हैं जैसे सड़क पर तालाब बन गया हो इससे रास्ते से वाहनों का गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं । वहीं पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए यह रास्ता मुश्किलों से भरा है। स्थानीय निवासियों के अलावा यहां से गुजरने वाले आसपास के गांवों के लोगों का भी इससे बहुत परेशानी होती है। इस रास्ते से किसी पेशेंट को अगर इमरजेंसी में जिला अस्पताल अलवर ले जाना हो तो रास्ते की वजह से वहान में बैठा मरीज भी घायल हो जाएगा । यह रोड कभी अलवर जाने का मुख्य मार्ग हुआ करता था । इस रोड की स्थिति खराब होने के कारण भनोखर से बसेठ धोलागढ होकर 24 किलोमीटर का सफ
φर तय करने के बाद लक्ष्मणगढ़ जाना पड़ता है
जबकी भनोकर से नांगल रूपा, चांदपुर ,टोडा होकर लक्ष्मणगढ़ की दूरी मात्र 18 किलोमीटर है ।
भनोखर से नांगल रूपा , चांदपुर तक करीब 8 किलोमीटर तक या तो सड़क टुटी- फूटी मिलेगी या फिर सड़क पर डाबर ही नहीं मिलेगा सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे और पत्थर गिटृटी नज़र आएंगी।।







