A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19Lok Sabha Chunav 2024ताज़ा खबर

घर पहुंचने के पहले गंवा दिया बेटा, हाइवे पर स्टंट कर रहे बाइक सवारों ने किशोर की ली जान………

घर पहुंचने के पहले गंवा दिया बेटा, हाइवे पर स्टंट कर रहे बाइक सवारों ने किशोर की ली जान.........

 

अकबरपुर-गोविंदपुर पथ पर थाली थाना क्षेत्र के दनियार गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर दनियार गांव के चंदन मांझी का 7 वर्षीय पुत्र काशी कुमार बताया गया है।

बच्चे की मौत के बाद घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। किशोर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया गया है। आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद सड़क पर आवागमन अवरूद्ध कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जाम हटा।

बताया गया कि चंदन मांझी अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठा पर काम करने कानपुर गए हुए थे। वहां से वापस गांव लौटे थे। सड़क पर ट्रक से सामान उतारा जा रहा था। चंदन का मासूम पुत्र काशी पास में ही सड़क पर खड़ा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने किशोर को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया।

सूचना के बाद थाली थाना के थानाध्यक्ष विकास चंद्र यादव व एस आई ललन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों से बातचीत कर जाम हटवाने का प्रयास किया। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। इसके बाद बीडीओ नीरज कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपए सहित अन्य सरकारी लाभ देने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए और शव को उठाया जा सका।

IMG 20240621 060230

IMG 20240621 054227
IMG 20240621 072712

लोग बताते हैं कि चार मोटरसाइकिल पर सवार युवक स्टंट करते और वीडियो बनाते सड़क से गुजर रहे थे। इसी में एक ने किशोर को रौंद दिया। आलम ये कि चार में से तीन बाइक आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद तीनों बाइक को छोड़कर सभी फरार हो गए। जबकि एक बाइक को लेकर उसका चालक भागने में सफल रहा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त 3 बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है। जब्त बाइकों में बीआर 46 सी 1264, बी आर 27 आर 3538, बीआर 27 यू 7733 है। पुलिस वाहन के नंबर से उसके स्वामी का पता लगा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!