A2Z सभी खबर सभी जिले कीChhattisgarh Elections 2023छत्तीसगढ़ताज़ा खबरधमतारी

नये शिक्षा सत्र के लिए मुख्यमंत्री ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

Home
Contact Us
छत्तीसगढ़
देश
अपराध
विदेश
खेल
राजनीति
बिजनेस
मनोरंजन
करिअर
ज्ञान विज्ञान
संपादकीय
वाद विवाद
धर्म
लाइफ स्टाइल
जोक्स
सोशल मीडिया
Gallery

Raipur

नए शैक्षणिक सत्र के लिए मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
adminadminJun 25, 2024 – 21:1405

नए शैक्षणिक सत्र के लिए मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार अक्षर ज्ञान करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है। आप इन्हें शिक्षा प्रदान कर, संस्कारित कर, विकसित छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करें।
उल्लेखनीय है कि 18 जून से नए सत्र का आरंभ करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन भीषण गर्मी के चलते इसे स्थगित करते हुए मुख्यमंत्री साय के आदेशानुसार नया सत्र 26 जून से आरंभ करने का निर्णय लिया गया।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!