A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ में जिला सहकारी बैंक पर भाकियू अराजनैतिक ने दिया धरना

बैंक द्वारा अधिक ब्याज लेने से गुस्साए किसान भूख हड़ताल पर बैठे * साढ़े सात घंटे चला धरना और भूख हड़ताल * अधिकारियों के द्वारा लिखित आश्वासन देने पर माने किसान

IMG 20240625 225302
कांठ में जिला सहकारी बैंक पर धरने के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे पांच किसान।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
किसानों द्वारा लिए गए फसली ऋण पर उसने जिला सहकारी बैंक के द्वारा तीन के स्थान पर सात प्रतिशत ब्याज लेने से गुस्साए किसानों ने बैंक पर धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल की। यहां किसानों ने बैंक अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही सात प्रतिशत ब्याज की योजना को खत्म करने की मांग उठाई।
IMG 20240625 225206
कांठ में जिला सहकारी बैंक पर धरने में नारेबाजी करते किसान।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसान कांठ नगर में रियासत परिसर स्थित जिला सहकारी बैंक पहुंचे। यहां किसानों ने दिन के 11:00 बजे दरी बिछाकर धरना और भूख हड़ताल को शुरू किया। यहां धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल महासचिव जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू के साथ तहसील अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इमरान, मीडिया प्रभारी गुड्डू घोसी, नयागांव ग्राम अध्यक्ष रईस अहमद एवं तहसील उपाध्यक्ष सुमन कुमार सोनू भूख हड़ताल पर बैठे। बैंक के बाहर करीब साढ़े सात घंटे तक किसानों का धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल चली।
इस बीच धरना स्थल पर पहुंचे कांठ के नायब तहसीलदार पीयूष कुमार और बैंक अधिकारियों द्वारा किसानों को दिए गए लिखित आश्वासन के बाद भाकियू अराजनैतिक ने धरने को खत्म किया। इस अवसर पर भाकियू अराजनीतिक के मंडल महासचिव जितेंद्र विश्नोई जीतू, जिला उपाध्यक्ष कुलवीर सिंह, जिला संगठन मंत्री डॉ. सुशील यादव, युवा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, तहसील अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इमरान, नगर प्रभारी मोहम्मद वाजिद, रईस अहमद, विक्की चौधरी, शिवकुमार सिंह, तालिब, नितिन विश्नोई, प्रदीप वर्मा, पारूल चौहान आदि किसानों ने धरने में भाग लिया।
IMG 20240625 225757
मीडिया से बातचीत करते जिला सहकारी बैंक के कांठ शाखा प्रबंधक अजय कुमार।
सात प्रतिशत ब्याज का आदेश: अजय
भाकियू अराजनैतिक के द्वारा जिला सहकारी बैंक पर किए गए धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल के मामले में जिला सहकारी बैंक कांठ के शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज” से बातचीत में कहा कि किसानों से फसली ऋण पर सात प्रतिशत का ब्याज लेने फैंसला उनका अपना नहीं है। इस संबंध में प्रमुख सचिव का आदेश प्राप्त हुआ है। यह आदेश 15 जून से लागू भी हो गया है, जिसके आधार पर किसानों से तीन के स्थान पर सात प्रतिशत ब्याज लिया जा रहा है।
IMG 20240625 225618
मीडिया के समक्ष बोलते भाकियू अराजनैतिक मंडल महासचिव जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू।
किसानों की एकता की हुई है जीत: जितेंद्र
जिला सहकारी बैंक कांठ पर धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल के दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल महासचिव जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू ने “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज” से बातचीत में कहा कि धरना प्रदर्शन करना मजबूरी हो गया था। क्योंकि बैंक द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा था। किसानों ने एकता दिखाई और धरने को सफल बनाया तो बैंक ने मांग मानते हुए 30 जून तक तीन प्रतिशत ब्याज ही स्वीकार करने का आश्वासन दिया है। यह किसानों की एकता की जीत हुई है।
IMG 20240625 231416
धरना और भूख हड़ताल पर बैठे किसान।
30 जून तक तीन प्रतिशत का ब्याज देंगे किसान
Back to top button
error: Content is protected !!