A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

हसू से नवरंग रोड पर पुल के निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद रागिरो को परेशानियां झेलनी पड़ रही है

IMG 20240729 WA0162

हस्सू से नौरंग रोड पर पुल के निर्माण कार्य चलते रास्ता बंद, राहगीरों को आवागमन में हो रही है परेशानी

अस्थायी पुल बनाने की मांग

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

कालांवाली। क्षेत्र के गांव हस्सू से नौरंग जाने वाली रोड पर डबवाली राजवाहे का नया पुल बनाया जा रहा है। लोगों को हस्सू से नौरंग जाने के लिए रजवाहे में मिट्टी डालकर अस्थायी पुल बनाया गया था ताकि लोगों को रामां मंडी, बठिंडा व किसानों को अपने खेतों जानें के लिए व कुछ गांव के लोग नौरंग की तरफ रहते हैं। वह भी इस रास्ते गांव में आ सके , उनके बच्चे भी स्कूल पढ़ने के लिए आते हैं। लेकिन रजवाहें में जो विभाग द्वारा पानी छोड़ देने के कारण इस अस्थायी पुल को ठेकेदार के मजदूरों ने जेसीबी से मिट्टी निकाल दी है। जिस कारण यह रास्ता बिल्कुल बंद कर दिया गया। लोग इस रास्ते से बठिंडा, तलवंडी साबो, रामां मंडी व किसानों को अपने खेतों में व स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इस रास्ते के बंद होने से लोगों का शहरों व गांवों से सम्पर्क टूटा गया है।अतः गांव हस्सू, नौरंग व देसूमलकाना के लोगों ने इस पुल पर इकठे होकर रोष प्रकट किया और प्रशासन से मांग की है कि जब तक पुल नहीं बनाया जाता। इतने समय तक का एक अस्थायी पुल बनाया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में कोई प्रेशानी न हो। इस संबंध में जब ठेकेदार के मुंशी बिट्टू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नहरी विभाग द्वारा अस्थायी पुल बनाने के लिए मंजूरी नहीं दी गई। क्योंकि पहले मौजगढ़ रजवाहे पर जो अस्थायी पुल बनाया गया था।वहां पर पुल के नीचे घास फूस फंस जाने के कारण पीछे पानी का दबाब बढ़ जाने के कारण रजवाहा टूट गया था । यह रजवाहा की जगह पर डैमेज है।इसी कारण नहरी विभाग द्वारा मंजूरी नहीं दी गई ।अगर विभाग द्वारा मंजूरी मिल जाती है तो वह पुल बनाने को तैयार है। इस मौके पर गांव के लीला सिंह पूर्व पंच, गुरराज सिंह एडवोकेट, तरसेम सिंह, अवतार सिंह, गुरनायब सिंह, छोटू सिंह, जगजीत सिंह, बलवंत सिंह, हरविंदर गिल, अजैब सिंह देसूमलकाना के अलावा अनेक गांव वासी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!