A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

गृह मंत्री रहते हुए कश्मीर जाने में डर लगता था… सुशील शिंदे के बयान पर चढ़ा सियासी पार

पूर्व गृह मंत्री व कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे का विवाद खड़ा कर देने वाला बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि यूपीए सरकार में गृह मंत्री रहते हुए उन्होंने श्रीनगर के लाल चौक पर भाषण दिया और डल लेक में घूमे. हालांकि उन्हें कश्मीर जाने से डर लगता था.

छत्तीसगढ़/कोरबा ब्यूरो: देश: पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सुशील कुमार शिंदे का बड़ा कबूलनामा सामने आया है, जिस पर सियासी पारा चढ़ने लग गया है. उन्होंने कहा है कि जब वह देश के गृह मंत्री थे तब उन्हें कश्मीर जाने से डर लगता था. उनके इस बयान को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है और कांग्रेस को शिंदे की बातों पर ध्यान देने की सलाह दी है.

सुशील कुमार शिंदे ने कहा, ‘जब मैं होम मिनिस्टर था, उसके पहले मैं विजय धर के पास जाता था और उनसे सलाह भी लेता था, तो उन्होंने मुझे ऐसी सलाह दी कि सुशील तू इधर-उधर मत भटक… तू लाल चौक में जाकर वहां भाषण कर. कुछ लोगों से मिल और डल झील में घूमते चलो… उस सलाह से मुझे बहुत पब्लिसिटी मिली और लोगों में संदेश गया एक ऐसा होम मिनिस्टर है, जो बिना डर के जाता है, लेकिन मेरी @#$%@ (आपत्तिजनक शब्द) थी किसको बताऊं मैं.’ शिंदे ने ये बातें अपनी किताब के विमोचन के मौके पर कीं, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे.

सुशील कुमार शिंदे के बयान पर बीजेपी का जवाब आया है और उसका कहना है कि शिंदे का बयान प्रमाण है कि 370 हटाने से पहले घाटी का हाल क्या था. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि शिंदे की बातों पर कांग्रेस ध्यान दे. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, अलगाववाद की कमर टूट गई है. आज लाल किले से लाल चौक तक तिरंगा लहराता है. आतंकवाद और पत्थरबाजी में लगातार कमी आई है. जहां पहले गोली चलती थी, वहां क्रिकेट होता है.

Back to top button
error: Content is protected !!