A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

नाबालिको द्वारा वाहन चलाने उलंघन करने वालो पर यातायात पुलिस की कार्यवाही

नाबालिक बालको द्वारा वाहन चलाने पाए जाने तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही हैं लगातार कार्यवाही

जिला जांजगीर चांपा:- पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24.09.2024 को विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया, जिसमें वाहनों में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना, मोटर सायकल में तीन सवारी वाहन में सिलेक्टर ग्लास नही होना, पार्किंग लाईन का नही होना,  शराब पीकर वाहन चलाना एवं 13 नाबालिक बालको के द्वारा वाहन चालाने वालो के विरूद्ध तथा अन्य चालको के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 57 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 46,000/ रू का समन शुल्क लिया गया है।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने एवं नाबालिक बालको के परिजनों को, नाबालिक बालक/बालिकाओं को वाहन नही चलाने देने के संबंध में समझाईस दी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!