A2Z सभी खबर सभी जिले की

तिजारा विधायक ने हरियाणा चुनाव में जनता की करी सराहना

हरियाणा की जनता ने देश विरोधी संप्रदायिक ताकतो को सख्त लहजे में दिया जवाब

 

तिजारा विधायक और हरियाणा सोनीपत से भाजपा जिला चुनाव प्रभारी महंत बालक नाथ योगी ने हरियाणा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हरियाणा की जनता जनार्दन ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत देते हुए देश विरोधी सांप्रदायिक ताकतों को सख्त लहजे में जवाब दिया है। तुष्टिकरण, धर्म और जाति में बांटने वाले लोगों को हरियाणा की जनता ने सिरे से नकार दिया है, उन्होंने कहा की सेवा, सुशासन और सभी के विकास को ध्यान में रखते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सर्वोपरि भाव से निरंतर कार्य कर रहे हैं, हरियाणा की जनता ने इस भाव को गहराई से समझते हुए भारतीय जनता पार्टी को चुना है, जिसके लिए हरियाणा की जनता जनार्दन धन्यवाद का पात्र है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में भाजपा पार्टी द्वारा उन्हें दायित्व सोपा गया था, जहां 6 में से चार सीटों खरखोदा, सोनीपत, राई और गोहना पर भाजपा को विजय प्राप्त हुई है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और हरियाणा में भाजपा के सुशासन को दिया हैIMG 20241009 WA0127 IMG 20241009 WA0126

Back to top button
error: Content is protected !!