
आजमगढ़ जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के आंवक गांव निवासी एक महिला को 15 लाख की लाटरी का लालच देकर साइबर ठगों ने शिकार बनाया। ठगों की बातों में आकर महिला ने 15 लाख की लाटरी पाने के लिए अपने 1.60 लाख रुपये गवां दिए। जब उसे अपने ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने रानी की सराय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के आंवक गांव निवासी असमा बानो पुत्री अली रजा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि आठ अक्टूबर को उसके व्हाट्सएप्प पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि आपकी 15 लाख की लॉटरी लगी है। इसे पाने के लिए आपको 1.60 लाख रुपये टैक्स जमा करना होगा। वह लालच में आकर उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाता नंबर पर 60 हजार रुपये नकदी के रूप में जमा कर दिया गया जो कुंदन कुमार के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा दिल्ली में संचालित है, उक्त खाते से वह पैसा तुरंत निकाल लिया गया।वहीं दूसरे दिन नौ अक्टूबर को उसी व्हाट्सएप्प नंबर से मेरे कॉल आई कि शेष धनराशि एक लाख रुपये यूनियन बैंक आफ इंडिया के खाते में भेजा गया जो गुलशन कुमार के नाम से संचालित है। ठगी का अहसास होने पर वह यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा कोटिला में जाकर लिखित शिकायत की, तब तक उक्त खाता धारक द्वारा 47 हजार रुपये खाते से निकाल लिया था। 53 हजार रुपये यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा कोटिला द्वारा किसी भी तरह की निकासी पर रोक लगा दी गई।


