A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समाज के दिव्यांग वर्ग के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाला दिवस : पुन्नूलाल मोहले

दिव्यांग भी देश और प्रदेश के विकास में बराबरी से भागीदारी हो रहे है : कौशिक

*दिव्यांग दिवस पर आयोजित कर्यक्रम में शामिल हुए मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक*IMG 20241203 WA0079
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर जिला मुंगेली के इनडोर स्टेडियम में आयोजित युवा उत्सव 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक पुन्नुलाल मोहले एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक शामिल होकर प्रतियोगिता में भाग लिए दिव्यांग छात्रों को सम्मानित किया। गया।IMG 20241203 WA0031इस मौके पर नवाचारी सोच और विज्ञान के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाले बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनी का अवलोकन किया IMG 20241203 WA0028 इस मौके पर विधायक मोहले ने कार्यक्रम को सबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित कर समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन विशेष रूप से प्रतिभावान होते हैं और यदि समय पर सही मार्गदर्शन मिले तो ये बच्चे बड़ी से बड़ी बाधा को पार कर सकते हैं। IMG 20241203 WA0050उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इन बच्चों ने सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर अनेक अचम्भित कर देने वाले कार्य किए हैं। IMG 20241203 WA0045उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को सहानुभूति नहीं अपितु समानुभूति की आवश्यकता है ताकि वह आत्मसम्मान के साथ समाज में जीवन यापन कर सकें। दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके उत्थान की दिशा में सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने इस दिशा में कार्यरत अध्यापकों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि इन सब के समग्र प्रयासों से ही आज दिव्यांग अनेक स्तर पर लाभान्वित हो रहे हैं।IMG 20241203 WA0078 1
इस विशेष अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि दिव्यांग प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी देखकर गर्व महसूस हो रहा है। IMG 20241203 WA0037इस आयोजन ने न केवल दिव्यांगजनों की अद्भुत क्षमताओं को प्रदर्शित किया बल्कि समाज में समानता और प्रेरणा का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि दिव्यांगजन भी देश और प्रदेश के विकास में बराबरी से भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है। उन्हें मदद की नहीं बल्कि सहयोग व मार्गदर्शन की जरूरत होती है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें दिव्यांगजन पीछे हो। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों की समस्याओं के बारे में आमजन को समझाना तथा उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन दिव्यांगों की समस्याओं के प्रति गंभीर हैIMG 20241203 WA0047 तथा हर स्तर पर इनके निराकरण के प्रयास किए जा रहे है।इस अवसर पर जिले के कलेक्टर, एस पी, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम एवं विभाग के प्रमुख अधिकारी, दिव्यांग जन, विद्यार्थी गण व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!