
बांदा/चित्रकूट में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। आसमान में बादलों के साथ ही धुंध छाई रही। दूसरे दिन भी तड़के हल्की रिमझिम बारिश हुई। दो दिन के भीतर हल्की बारिश होने से शहर से लेकर गांवों तक गलियां कीचड़ से सराबोर हो गई। जिससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कतें हो रही है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आने से लोग सर्दी में ठिठुर रहे है।*रविवार को सुबह करीब चार बजे से रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई। करीब दो घंटे तक बारिश होने के बाद दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दो दिन से धूप न निकलने व धुंध छाने से तापमान में गिरावट आई है। सर्दी बढ़ने से ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। जरुरत पड़ने पर ही लोग बाहर निकल रहे है। सर्दी को देखते हुए प्रशासन की ओर से जगह-जगह अलाव जलवाए गए है। फिलहाल मौसम साफ होने की संभावना अभी नजर नहीं आ रही है। हल्की बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गलियों में कीचड़ हो गया है। हालांकि इस बारिश से फसलों को फायदा ही बताया जा रहा है। किसानों को अब फसलों की सिंचाई अभी नहीं करनी पड़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। सर्वाधिक दिक्कतें रात-दिन खेतों में फसलों की रखवाली करने वाले किसानों को उठानी पड़ रही है। इसी तरह सफर करने वाले लोग भी ठिठुरते हुए आवागमन करने पर मजबूर है। गौशालाओं में अलाव जलवाए गए है। लेकिन ज्यादातर गौशालाओं में पर्याप्त शेड़ न होने की वजह से हल्की बारिश में कीचड़ के चलते गोवंशों को दिक्कतें भी हो रही है।






