उत्तर प्रदेश के सभी मंत्रियों ने नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं, उत्तर प्रदेश को अग्रणी प्रदेश बनाने का संकल्प व्यक्त किया
लखनऊ:
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
मंत्रियों ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उनकी दूरदर्शी नीतियों और योजनाओं के कारण प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसी प्रेरणा के तहत प्रयागराज महाकुंभ-2025 पूरी गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित होगा, जो विश्व स्तर पर उत्तर प्रदेश की पहचान को और मजबूत करेगा।
मंत्रियों ने कहा कि योगी सरकार बिना किसी भेदभाव और जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए समाज के हर वर्ग, विशेषकर कमजोर और वंचत वर्गों को मुख्यधारा में ला रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे नए वर्ष का स्वागत संकल्प के साथ करें और प्रदेश को प्रगति के शिखर पर ले जाने में अपनी भूमिका निभाएं।
पूर्व विधायक संगठन की वार्षिक आमसभा बैठक;अपने हितों के लिए 05 प्रस्तावों पर की चर्चा
10/07/2026
आगरा की न्यूज जिला प्रशासन ने शुरू की मेरी नज़र में आगरा ओनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता।
10/07/2026
(no title)
10/07/2026
जिला परिषद अध्यक्षा ने किया परिवार कल्याण मेला का उद्घाटन
10/07/2026
मा. उपराष्ट्रपति, मा. राज्यपाल बिहार एवं मा. मुख्यमंत्री बिहार के प्रस्तावित गया आगमन को लेकर आज जिलाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक गया, नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा बिपार्ड गया एवं हवाई अड्डा गया का संयुक्त निरीक्षण किया गया l
10/07/2026
गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार,
10/07/2026
अमझोर सरपंच की बढ़ी मुश्किलें: महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जयसिंहनगर पुलिस ने दर्ज की NCR
10/07/2026
निगमायुक्त ने जोन प्रभारियो एवं सफाई अमले के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
10/07/2026
धुरकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सात वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
10/07/2026
भारतीय दिव्यांग यूनियन की मासिक बैठक संपन्न, दिव्यांगजनों ने सरकार के समक्ष रखीं पांच प्रमुख मांगें
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!