A2Z सभी खबर सभी जिले कीखरगोन

समस्त शासकिय योजनाओं के लिये ऋण वितरण शिविर का हुआ आयोजन 

Picsart 25 01 08 17 54 41 388
समस्त शासकिय योजनाओं के लिये ऋण वितरण शिविर का हुआ आयोजन 

 

सेगाँव :- जनपद पंचायत सभाग्रह सेगांव मे कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के आदेशानुसार व जिला पंचायत सीईओं आकाश सिंह के मार्गदर्शन में अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया के जी ए सुमेर सिंह सौलंकी, जिला प्रबंधक किरण कठाने एवं समस्त बैकर्स के समन्वय से उपस्थित विभाग प्रमुखो एवं हितग्राही द्वारा समस्त शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को म.प्र.डे.-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकास खंड सेगाँव,मतस्य पालन विभाग,उद्यानिकि विभाग, नाबार्ड, आदिवासी वित्त विभाग के अंतर्गत आने वाली विभिन्न योजनाओं मे 150 ऋण प्रकरण मे 5 करोड़ 89 लाख 86 की राशि स्वीकृत की गई!इस दौरान शिविर में बैंक लिंकेज ऋण के 85 प्रकरणों में 02 करोड़ 53 लाख 05 हजार रुपये, मुद्रा ऋण के 37 प्रकरणों में 30 लाख रुपये, पीएमएफएमई के 02 प्रकरणों में 02 लाख रुपये, कस्टम हाईरिंग सेंटर के 01 प्रकरण में 19 लाख 20 हजार रुपये का ऋण प्रदान किया गया।                                                     जिसके अंतर्गत जिले में संचालित समस्त शासकीय योजनाओं में पात्र हितग्राहीयों से बैंकर्स का सीधा संवाद स्थापित कर हितग्राहीयों द्वारा बैंकों में छोटे-बड़े व्यवसाय हेतु ऋण की स्वीकृती एवं वितरण किए गए । खंड पंचायत अधिकारी रमेशचंद यादव ने हितग्राहियों एवं बैंकर्स के साथ विभागों से आए अधिकारियों एवं योजनओं की प्रशसा करते हुये जिला प्रशासन की पहल का स्वागत किया और एक मंच से इतनी बडी राशि का वितरण के लिए धन्यवाद दिया!   इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ओम पाटीदार, सरपंच शांतिलाल चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विन ठाकुर,संतोष राठौर,हिरालाल पाटीदार, राजेन्द्र मण्डलोई, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, हरिओम यादव,अशोक प्रजापत पत्रकार संजय जयसवाल उपस्थित रहे!कार्यक्रम का संचालन बी.ई.ऒ संदीप कापरनिस ने व आभार विकासखंड प्रबंधक संतोष यादव ने माना!           सेगाँव से प्रवीण यादव की खबर

Back to top button
error: Content is protected !!