A2Z सभी खबर सभी जिले की

सर्व समाज हेल टीम के वरिष्ठ अध्यक्ष ने गरीबों को बांटे कंबल

 

 

 

(राजगढ़ अलवर):- राजगढ़ में हर सामाजिक क्षेत्र में सेवा कार्य में तत्पर रहने वाली सर्व समाज हेल्प टीम के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी घमंडीराम मीना मैनेजर एफसीआई ने द्वितीय बार राजगढ़ अस्पताल में बांटे गर्म कंबल, टीम के सह संयोजक सीताराम मीना अनावडा एवं सैतान भाकरी ने बताया कि सर्व समाज हेल्प टीम के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी घमंडीराम मीना ने अपने निजी सहयोग से 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर राजकीय सामुदायिक अस्पताल राजगढ़ में गरीब लोगों को दो दर्जन कंबल बांटे व अस्पताल मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन को दो दर्जन कंबल दिए। गर्म कंबल कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत दिलाने का प्रयास किया। घमंडी राम ने सर्व समाज हैल्प टीम के नेतृत्व में दुसरी बार कंबल वितरण काकार्य किया है। आज मकर संक्रांति पर और 2022 में सर्व समाज हैल्प टीम के साथ तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी केशल कुमार के नेतृत्व में कंबल वितरण किए थे। आज कंबल वितरण करते समय अस्पताल प्रशासन के डाक्टर रमेश मीना,डा. सत्यप्रकाश,डा.मीना गुप्ता,घमंडी राम मीना मैनेजर,संतरा देवी,विनोद सरपंच,लल्लू राम मीना,सियाराम मीना,नारायणसाहय,प्रमोद सैनी, कमलेश अनावडा,सुनील भाकरी, सैतान भाकरी,सीताराम अनावडा, महेन्द्र कसाना आदि टीम के सदस्य व अस्पताल प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित रहे। मिडिया कर्मी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह खबर सर्व समाज हैल्प टीम के संयोजक प्रकाश भाबला दुब्बी ने IMG 20250114 WA0127 IMG 20250114 WA0126दी।

Back to top button
error: Content is protected !!