A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका होती है।अभय सिंह

अयोध्या
राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका होती है

IMG 20250115 113056
Oplus_131072
IMG 20250115 112831
Oplus_131072
IMG 20250115 113013
Oplus_131072
IMG 20250115 112914
Oplus_131072
। इसलिए छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता परक शिक्षा दिलाना चाहिए। बालिकाओं को शिक्षा आवश्यक है। क्योंकि शिक्षित बालिकाएं दो परिवारों को शिक्षित करती हैं। उक्त विचार विधानसभा क्षेत्र गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह ने जाना बाजार स्थित एक स्टार कोचिंग क्लासेज के वार्षिकोत्सव के द्वितीय सत्र पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथ के रूप मे प्रतिभाओं को पुरस्कृत करते हुए व्यक्त किया। पुरस्कार पाते ही मेधाऐ चहचहा उठी।
आयोजित समारोह के उद्घाटन प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आर के टी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य इंद्रदेव त्रिपाठी ने सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित करके किया। समारोह की अध्यक्षता स्टार कोचिंग क्लासेज क्लासेस के संरक्षक शेर बहादुर शेर और संचालन युवराज पटेल ने किया ।
इस अवसर पर शिक्षक राजकुमार पांडे ,सुभाष तिवारी, राजित राम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद छात्र छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करके लोगों के मन को मोह लिया। जिसमें मुख्य रूप से पूजा ,दिव्यांशी ,आरजू ,राधा ,लाडली, काजल ,मानसी, रुखसाना, कौशिकी, दृष्टि , अहेम यादव, कृतिका सिंह, सृष्टि मोदनवाल ,अंकित वर्मा ,आस्था यादव, प्रज्ञा गुप्ता आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह के अलावा विशिष्ट अतिथ सपा सरकार में अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य रही रोली यादव ,महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर मनोज यादव, मया ब्लॉक के प्रत्याशी रहे धर्मवीर वर्मा , इंस्पेक्टर प्रभाकर, उदित सर्राफ, डॉक्टर अशोक तिवारी,आशीष श्रीवास्तव ,मनीष तिवारी ,अवधेश तिवारी, अंजू मोदनवाल, किरण रोजगार सेवक, आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक हरिराम,शिवा आदि सहित दर्जनो लोगों ने समारोह को संबोधित करते हुए बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया ।अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं के साथ मैच लगाकर कोचिंग क्लासेज के संचालक राहुल पांडे, बृजेश पांडे ,वीरेंद्र, अंकित यादव ,रोहित, सुरजीत ,रजनीश, स्वाति पांडे ने किया। मुख्य अतिथि ने हाई स्कूल के टॉपर सलोनी सोनी 95.35% व कुनाल वर्मा 90% सहित इंटरमीडिएट के छात्र अभिषेक सिंह 93% को साइकिल देकर मुख्य अतिथ ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया ।
साथ ही अन्य कार्यक्रमों में विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाते ही मेधाओं के चेहरे खिल गए। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, विकास प्रजापति ,प्रशांत यादव रोहित चौरसिया, अतुल मिश्रा ,राकेश तिवारी, प्रवेश मिश्रा, राजकुमार यादव, शिरीष वर्मा ,अमर सिंह , सहित सैकडो महिला पुरुष मौजूद रहे ।
समारोह के अंत में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति कोचिंग संचालक राहुल पांडे ने आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!