A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

GPM पालना केंद्र सेमरा में कार्यकर्ता- सहायिका की भर्ती

25 जनवरी 2025 तक आवेदन आमंत्रित

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 16 जनवरी 2025 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला के अंतर्गत ग्राम सेमरा में पालना केंद्र का संचालन किया जाना है ।

पालना केंद्र के संचालन के लिए कार्यकर्ता- सहायिका की भर्ती हेतु 25 जनवरी 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है ।

आवेदन पत्र कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से स्वीकार किए जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन दिवस में संबंधित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!