A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

गोयनका मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

IMG 20250116 WA0002 1

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: हरत कुमार 

 

सीकर/फतेहपुर. कस्बे के गोयनका मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. शबनम भारतीय रही। कार्यक्रम का संचालन मां सरस्वती की आरती के साथ किया गया। इसके बाद सैकड़ों युवतियों ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में आई युवतियों ने गरबा नृत्य और पंजाबी गानों पर नृत्य किया। गोयनका मंदिर प्रबंधक उमेश सिंह ने बताया कि यहां लगातार नि:शुल्क योग शिविर चलता है। नाम मात्र के पैसों पर सिलाई मशीन व इंग्लिश स्पोकन की क्लास चलती है। कार्यक्रम में बेहतरीन मेहंदी लगाने वाली युवतियों को ट्रॉफी प्रदान की गई जिसमें प्रथम स्थान पर मनीषा सैनी, द्वितीय स्थान पर रिशु शर्मा और तृतीय स्थान पर ललिता हटवाल रही।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!