

छत्तीसगढ -: बिलासपुर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की शाम को एक चलती हुई कार मे अचानक से आग लग गई। कार मे दो लोग सवार थे। दोनो लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी अनुसार कार सर्विसिंग करवाकर लौटते वक्त उसमे अचानक से आग लग गई कार मे सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार नई थी और उसकी सर्विसिंग करवाकर वह लौट रहे थे, तभी अचानक से शार्ट सर्किट हो जाने से चलते हुए कार मे आग लग गई। जबतक आग को बुझा पाते कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना छत्तीसगढ के बिलासपुर के चकरभाटा थाना अंतर्गत का है।


