
पीलीभीत। विधायक ने फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा के तामम वरिष्ठ नेता व काफी संख्या में लोग ग्रामीण मौजूद रहे।
जनपद पीलीभीत की तहसील परनपुर के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र का हजारा भुजिया से रामनगर तिराहे तक संपूर्णानगर को जोड़ने वाला मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधानसभा पूरनपुर से भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने शनिवार को रामनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद विधायक ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वहीं नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक ने जहां मार्ग की गुणवत्ता का बखान किया। वहीं भाजपा सरकार द्वारा कराई गई उपलब्धियां को भी गिनाया। इस मौके पर रामनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, किसान सहकारी चीनी के उपाध्यक्ष बटन सिंह, अनूप कुमार जेई पीडब्ल्यूडी विभाग, शास्त्री नगर ग्राम प्रधान मनोज सिंह, शमशेर आलम ग्राम प्रधान भरतपुर, रामकृपाल वर्मा ग्राम प्रधान शांतिनगर, इकबाल सिंह उर्फ पाले ग्राम प्रधान कबीरगंज, श्रीनगर ग्राम प्रधान राधेश्याम।
कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान उपस्थित रहे।