
नागपुर:- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के महामहिम राज्यपाल महोदय हरिभाऊ बागड़े जी आज महाराष्ट्र की पवित्र नगरी शेगांव पहुंचे हुए थे। महामहिम राज्यपाल महोदय जी शेगांव मे संत श्री गजानन महाराज जी की समाधि के दर्शन किए। महामहिम राज्यपाल महोदय बागड़े जी आज जलगांव जालोद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलढाणा जिले के शेगांव पहुंचे हुए थे। महामहिम महोदय जी आज बुलढाणा जिले के जलगांव जालोद में खामगांव शहरी बैंक का उद्घाटन भी किया।






