A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुमन देवांगन को मिली बड़ी जिम्मेदारी : छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका नियुक्त

आगामी 28 अप्रैल को जिला स्तरीय सामाजिक समरसता एवं सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय

IMG 20250329 014233
Oplus_131072

भिलाई। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की आवश्यक बैठक आशीष नगर पश्चिम रिसाली भिलाई में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 28 अप्रैल 2025 को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में जिला स्तरीय “सामाजिक समरसता एवं सम्मान समारोह” आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन की तैयारी हेतु बैठक में बहुत ही महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा कर सर्व सम्मति से अनेक निर्णय लिए गए और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

result img 2025 03 29 01 35 17

बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से सुमन देवांगन को छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका नियुक्त किया गया। उन्हें नियुक्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने हेतु महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त संयोजिका सुमन देवांगन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे वे बड़ी शिद्दत से निभाएंगी और संगठन में सभी समाज की महिलाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगी।

result img 2025 03 29 01 26 08
Oplus_0

बैठक में उपाध्यक्ष गण संत कुमार केसकर, घनश्याम कुमार देवांगन, अनुरूप साहू, भोजराम डडसेना, महासचिव लखन लाल साहू, प्रदेश संयोजक ब्रह्म देव पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ डीपी देशमुख, सलाहकार रमेश साहू, भिलाई जिला अध्यक्ष चंदूलाल मरकाम, नवनियुक्त प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका सुमन देवांगन, भिलाई जिला महिला अध्यक्ष रामदुलारी ताम्रकार, पुष्पा यादव, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद चंद्रवंशी, संगठन सह सचिव भागवत सोनी, दुर्ग संभाग अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, सत्यनारायण बंछोर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन रामदुलारी ताम्रकार ने किया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!