A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजीपुर: अवैध कनेक्शन पर मिठाई फैक्ट्री सहित कटियामारों के खिलाफ विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त रेड

Vande Bharat Live TV News संवाददाता, गाजीपुर

गाजीपुर। जिले में बिजली चोरी और अवैध कनेक्शन के खिलाफ विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम का सख्त अभियान जारी है। बीते दो दिनों से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कटियामारी और बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विद्युत विभाग के अनुसार, इस समय जिले में सबसे ज्यादा लाइन लॉस दर्ज किया जा रहा है, जिससे विभाग को भारी राजस्व हानि हो रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह नुकसान सीधे तौर पर बिजली चोरी और अवैध कनेक्शन से जुड़ा हुआ है।

अब तक नगर क्षेत्र में बिजली चोरी और बकाया बिल के मामलों में कुल 18 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। अधिकारियों द्वारा संदिग्ध उपभोक्ताओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।

शनिवार की सुबह शिवपूजन कॉलोनी, मुगलानी चक, भुतहिया टांड़ और लंका क्षेत्रों में विजिलेंस टीम और विद्युत विभाग ने संयुक्त छापा मारा। इस दौरान पांच लोगों को रंगे हाथ बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
एसडीओ विद्युत विभाग, अरुण कुमार सिंह ने बताया, “बिजली चोरी से विभाग को हर महीने लाखों का नुकसान हो रहा है। अब किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वैध कनेक्शन लें और समय पर बिल का भुगतान करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!