

रामगढ़ प्रखंड के डांडो पंचायत भवन में झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने झारखंड आंदोलन के अग्रदूत और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शिबू सोरेन को हमसबों के प्रेरणा स्रोत और अभिभावक के रूप में याद किया और उनके योगदान को सराहा।
श्रद्धांजलि सभा में रिंकू मंडल, उपमुखिया राजेन्द्र मंडल, मुनीराम मंडल , मुन्ना कुमार ,दिनेश मंडल,बरनवास मुर्मू, नरेश मंडल, शनिवार मोहली, बबलू मुर्मू, जोहन मुर्मू, मिलन मरांडी, शिबू हेम्ब्रम,सोनाराम हांसदा, मिरू मुर्मू, सुहागिनी मुर्मू, शिशिलिया सोरेन, अनिता देवी,रूपा देवी,सुशीला मरांडी,और अन्य झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। सभी ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया।





