A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

उपायुक्त दुमका ने समन्वय समिति की बैठक की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

उपायुक्त दुमका ने समन्वय समिति की बैठक की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आज समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई और आपसी समन्वय के माध्यम से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं और कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। विभागों के बीच समन्वय और पारदर्शिता से ही बेहतर परिणाम संभव हैं।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं, जनसुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और विशेष अभियानों की प्रगति नियमित रूप से रिपोर्ट करें। साथ ही, आपसी संवाद और समस्या समाधान को प्राथमिकता देते हुए कार्य करें।

बैठक में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनता की शिकायतों के त्वरित निपटारे पर भी चर्चा करते हुए संबंधित को निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय विभागाध्यक्ष एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!