
धनबाद में सतही आग 77 से घटकर अब 27 स्थलों तक सीमटी !
धनबाद : कोयला खदानों में फैली आग और अवैज्ञानिक उत्खनन से दशकों से जूझ रहे धनबाद जिले को अब बड़ी राहत मिली है। कोयला मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, झरिया मास्टर प्लान लागू होने के बाद सतही आग की घटनाएँ काफी हद तक नियंत्रित हो चुकी हैं। पहले 77 जगहों पर आग फैली हुई थी, जो अब घटकर मात्र 27 स्थलों तक सीमट गई है।
बीसीसीएल ने लगातार बायोमेट्रिक हाजिरी को लागू कर श्रमिकों की उपस्थिति सुनिश्चित की है। साथ ही, सीएमडी और सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षा मानकों को कड़ा करते हुए खान प्रबंधन पर जोर दिया गया है। अधिकारियों ने दावा किया कि पुनर्वास योजना और आग बुझाने के आधुनिक उपायों से बड़ी सफलता मिली है।
जानकारी के मुताबिक, अब तक 17.32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली आग को काबू में किया गया है। वहीं, कुल 43,092 परिवारों का पुनर्वास किया गया है। पुनर्वास के तहत अब तक 15,713 घर बनाए गए हैं और करीब 11,798 परिवारों को उसमें शिफ्ट कराया गया है।
कोयला मंत्रालय ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है और उम्












