A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशनागपुरमहाराष्ट्रसड़क परिवहन

फास्टैग एक्टिव रखने और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया और सरल होगी

अब कार, जीप, और वैन के साइड फोटो अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र- रविवार 02 नवंबर 2025-
============== नागपुर ============
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने व्हीकल की KYV-नो योर व्हीकल, प्रक्रिया को और सरल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नई गाइडलाइन के अनुसार वाहन चालकों अब सिर्फ वाहन के नंबर प्लेट की और फास्टैग की सामने की ही फोटो अपलोड करनी होगी। प्राप्त जानकारी अनुसार सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के अनुसार अब कार जीप और वैन के साइड फोटो को अपलोड करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।अब फास्टैग को एक्टिव रखने और वेरिफिकेशन के की प्रक्रिया और सरल होगी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की नई व्यवस्था के अनुसार अब वाहन पोर्टल से से गाड़ी की आरसी डिटेल अपने आप मिल जायेगी। अब यूजर को केवल वाहन नंबर, चेसिस नंबर या फिर मोबाईल नंबर डालना होगा। यदि एक ही मोबाईल नंबर में कई गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं, तो फिर यूजर स्वयं ही चुन सकेगा कि किस वाहन की केवाईवी पूरी करनी है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि KYV पॉलिसी लागू होने से पूर्व जारी किए गए फास्टैग एक्टिव रहेंगे, इन्हें बंद नहीं किया जायेगा। हां यदि फास्टैग से संबंधित कोई शिकायत या दुरूपयोग संबंधी कोई सूचना मिलती है तब इसे बंद किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी अनुसार यदि कोई यूजर दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाता है तो संबंधित बैंक अपने ग्राहक से संपर्क करेगा और फोन पर मदद भी करेगा। फास्टैग को बंद करने से पहले बैंक को KYV की प्रक्रिया पूरी भी करवानी होगी। इसके साथ ही बैंकों को ग्राहकों को KYV पूरी करने के लिए मोबाइल पर एसएमएस रिमाइंडर भी देना होगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!