
- स्वस्थ शरीर ही मनुष्य के सर्वांगीण विकास का आधार : कैलाश सिंगला

जयराम हॉस्पिटल में 465 मरीजों ने करवाई निशुल्क स्वास्थ्य जांच!
नरवाना, 02 जनवरी 2026
सिद्धिविनायक सेवा समिति द्वारा जयराम नेत्र, दंत, प्रसूति एवं सामान्य अस्पताल में शुक्रवार को निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। इसमें 465 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई गई।
कार्यक्रम में शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त दी गई। इस कैंप में डॉ नवदीप घनघस एमबीबीएस मेडिसिन 66 मरीज, डॉ मोनिका घनघस एमडी पंचकर्मा 56 मरीज, डॉ रोहित शर्मा एमबीबीएस डीएनबी ऑप्थोल्मोलॉजी 82 मरीज, डॉ शशि बाला एमडीएस डेंटल 58 मरीज, डॉ चित्रा वत्स बीएएमएस गायनी 62 मरीज, डॉ आर्यन कक्कड़ एमबीबीएस एमएस आर्थो 74 मरीज, डॉ प्रमोद जांगड़ा एमबीबीएस एमएस ईएनटी 67 मरीज ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति प्रधान कैलाश सिंगला ने कहा कि कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है। उन्होंने कहा कि जयराम हस्पताल शहरवासियों को हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सक्षम है।
जयराम अस्पताल समिति के प्रधान श्री कैलाश सिंगला ने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और आमजन को बिना किसी शुल्क के विशेषज्ञ चिकित्सको की सुविधा उपलब्ध करवाना है। जयराम हस्पताल नरवाना के नागरिकों को बढिय़ा मेडिकल सुविधा देने के लिए तत्पर है।इस समय जयराम हस्पताल में आंख, दांत, एमडी मेडिसिन (हृदय एवं शुगर), गायनाकोलॉजिस्ट और फिजियोथेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि हस्पताल में हर प्रकार की इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जयराम अस्पताल में हड्डियों से संबंधित सभी रोगों का इलाज अत्याधुनिक मशीनों द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से जयराम हॉस्पिटल में जनसेवा की यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कैलाश सिंगला के नेतृत्व में नेत्र जांच शिविर,त्वचा जांच शिविर,स्त्री रोग जांच शिविर समेत समाज सेवा के अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हो चुके हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान नरेश जैन, विनोद मंगला संयोजक, पवन मित्तल सचिव, जयपाल बंसल महासचिव, देवी राम गर्ग सलाहकार, राकेश शर्मा उप प्रधान, सतीश बंसल कोषाध्यक्ष, बजरंग बात्ता और बॉबी जिंदल मौजूद रहे।




