
डीडवाना-कुचामन जिले में गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र नागौर के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया वर्ष 2022 दिनांक 20.03.2026 से 23.03.2026 तक स्थान जेल ट्रेनिंग स्कूल, घुंघरा, अजमेर पर आयोजित की जायेगी।
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र नागौर के कमांडेंट रवि व्यास ने बताया कि नांमाकन प्रक्रिया निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा गठित चयन समिति (बोर्ड) के सदस्यों द्वारा सम्पन्न की जावेगी। जिसमें केन्द्र/गण के समादेष्टा/गण समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि एवं जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे। 04 दिनों तक चलने वाली उपरोक्त नामांकन प्रक्रिया में इस केन्द्र के 130 रिक्त पदों के विरूद्ध 11307 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी को मोबाईल पर SMS एवं ई-मेल द्वारा सूचना प्रेषित की जावेगी, तत्पश्चात् अभ्यर्थी दिये गये लिंक अथवा विभागीय वेबसाईट http://home.rajasthan.gov.in/homeguards पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया लगभग 03 सप्ताह तक चलना सम्भावित है। जिसके लिए अलग-अलग जिलों में अभ्यर्थी को अलग-अलग समय पर उपस्थिति देने हेतु बुलाया जावेगा। सभी अभ्यर्थीयों से सम्बन्धित प्रवेश पत्र में वर्णित महत्वपूर्ण निर्देशों की पूर्ण पालना की जानी आवश्यक है।
अभ्यर्थी को निर्धारित समय, दिनांक एवं स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेजों (यथा जिल का मूल-निवास, आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चिकित्सा प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र एवं पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र एवं प्रवेश पत्र के साथ संलग्न महत्वपूर्ण अन्य सभी दिशा-निर्देशों की पालना आवश्यक होगी) सहित उपस्थित होना होगा। नामांकन स्थल पर प्रवेश करने के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को ग्राउण्ड से बाहर जाकर कोई भी दस्तावेज लाये जाने की अनुमती नहीं होगी।
इससे सम्बन्धित अन्य जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01582 240402 पर सम्पर्क किया जा सकता है।





