A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश
Trending

जनगणना_2027 को लेकर प्रशासन अलर्ट — पांढुर्णा में जिला स्तरीय ट्रेनिंग, CMMS पोर्टल से होगा मकान सूचीकरण

#जनगणना_2027 को लेकर प्रशासन अलर्ट — पांढुर्णा में जिला स्तरीय ट्रेनिंग, CMMS पोर्टल से होगा मकान सूचीकरण

 

पांढुर्णा | 13 मार्च 2026

जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य को सुव्यवस्थित रूप से पूरा करने के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “जनगणना 2027 मकान सूचीकरण CMMS पोर्टल पर हैंड्स ऑन तथा जिला जनगणना हस्त पुस्तिका” विषय पर आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण 13 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय में संपन्न हुआ।

 

प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल से आए श्री अनुज सोलंकी एवं श्री कैलाशचंद्र साहू, जिला प्रभारी पांढुर्णा द्वारा जिले के समस्त चार्ज अधिकारियों, अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों एवं जनगणना से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

 

अधिकारियों को जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण, भवन गणना एवं संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही CMMS पोर्टल के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण देकर डिजिटल प्रणाली से जनगणना कार्य करने की प्रक्रिया समझाई गई।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, जिला जनगणना अधिकारी श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, तहसीलदार श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित जिले के सभी चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

 

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना 2027 के कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

 

#जनगणना_2027 #पांढुर्णा #MPNews #Jansampark #CMMS

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!