A2Z सभी खबर सभी जिले कीजोधपुर राजस्थान

नंदवान गांव में अधेड़ व्यक्ति कुएं में गिरा, एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस का रेस्क्यू जारी

WhatsApp Image 2026 04 15 at 15.57.32लूणी (जोधपुर)। लूणी उपखण्ड के नंदवान गांव में एक अधेड़ व्यक्ति के कुएं में गिरने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुनाराम खदाव नामक व्यक्ति कल रात कुएं में गिर गया, जिसके बाद से उसे बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रात से ही कुएं में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दोनों टीमें मिलकर गहन तलाशी अभियान में जुटी हुई हैं।
मौके पर लूणी एसडीएम हंसमुख तथा विवेक विहार के दिलीप खदाव भी मौजूद हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
फिलहाल व्यक्ति की तलाश जारी है और प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!