नेपाल में हुई भीषण दुर्घटना में घायल हुए यात्रीयो से मेडिकल कॉलेज में मिलने पहुंचे सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया परिजनों ढांढस बंधाया एवं डाक्टरो को इलाज हेतु किया निर्देशित
महाराजगंज 24अप्रैल । विगत दिनों नेपाल की धार्मिक यात्रा पर गए सेमरा ग्राम सभा, सदर विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की तत्परता से सभी घायलों को उपचार हेतु गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसी क्रम में आज लखनऊ से वापस लौटते समय सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। विधायक ने घायलों एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से वे अत्यंत व्यथित हैं और पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं।
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान विधायक ने उपस्थित चिकित्सकों से वार्ता कर घायलों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली तथा सभी मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाए।
विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि दुर्घटना के बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए और आवश्यक दवाएं एवं सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों ने भी विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा कीं, जिस पर उन्होंने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि सरकार और प्रशासन पीड़ितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
10/07/2026
सीएम डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का दमदार प्रदर्शन, गोरखपुर रेंज में नंबर-1 और प्रदेश में 8वां स्थान
10/07/2026
स्कूल बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती, सुरक्षा मानकों का हुआ व्यापक निरीक्षण फिटनेस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी की जांच, नियम तोड़ने वालों के चालान
10/07/2026
उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन, गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, विक्रेताओं को स्टॉक व मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश
10/07/2026
चोटीला में ग्रामीण सेवा शिविर, समस्याओं का हुआ समाधानः 7 पटृटे वितरण, बंटवारा और सीमांकन सहित कई सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ।
10/07/2026
नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने संभाला पदभार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!