
*ब्रेकिंग हरैया बस्ती*
*हरैया थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव में आग लगने से गन्ने की फसल जलकर राख..*
थाना क्षेत्र अंतर्गत सहसरांव गांव में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक गन्ने के खेत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई..
*ग्रामीणों ने खेत से उठती तेज लपटें देख मौके की ओर दौड़ लगाई तो पता चला कि गांव के पश्चिम निवासी जगदंबा प्रसाद तिवारी के गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग..*
तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया ग्रामीणों..
*ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया गया..*
पीड़ित किसान के अनुसार खेत में बोआई के लिए तैयार गन्ना बीज खड़ा था जो आग में पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया..




