
डीडवाना-कुचामन, जिले में अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
बैठक में जिले के विकास, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और सरकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिले में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और सीडी रेशियो की समीक्षा कर निर्धारित मानक के अनुरूप लाने के निर्देश दिये।
इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूहों (SHG) के ऋण आवेदन सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बैंकों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत लंबित ऋण आवेदनों को समय पर निस्तारित करने ,ग्रामीण और क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करने पर जोर देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में संवेदनशीलता दिखाएं।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक नवेंदु कुमार सहित,भारतीय रिजर्व बैंक,नाबार्ड के प्रतिनिधि,विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।















