A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंजार में शिक्षा एवं आधारभूत ढांचे को नई गति, राज्य मंत्री त्रिकमभाई छांगा ने किया निरीक्षण

अंजार बाईपास सड़क परियोजना की प्रगति का लिया जायजा

IMG 20260710 WA0009 1

रिपोर्ट। धरकास मोखा। गुजरात 

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री त्रिकमभाई छांगा ने अंजार में निर्माणाधीन बाईपास सड़क परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके बाद मंत्री ने डी.वी. हाईस्कूल परिसर में पूर्व कच्छ के लिए स्थापित की जा रही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के प्रारंभ होने से प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल होंगी और क्षेत्र के नागरिकों को शैक्षणिक सेवाएं अधिक सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के विकेंद्रीकरण के माध्यम से जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर अंजार नगर पालिका की अध्यक्ष धर्मिष्ठाबेन खांडेका, प्रांत अधिकारी सुरेश चौधरी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!