
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं विद्यालय परिसर में अशांति फैलाने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें उप जेल बण्डा भेज दिया गया। दिनांक 10 जुलाई 2026 को फरियादिया श्रीमती लक्ष्मी सोनी, पत्नी स्वर्गीय कैलाश कुमार सोनी, उम्र 61 वर्ष, निवासी नया मोहल्ला वार्ड क्रमांक 09, बण्डा द्वारा थाना बण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे शासकीय विद्यालय ग्राम क्वायला में बच्चों को पढ़ा रही थीं। इसी दौरान ग्राम क्वायला निवासी नीलेश उर्फ डिल्लू यादव (27 वर्ष) एवं उसका साथी सोनू दांगी (30 वर्ष) विद्यालय परिसर में पहुंचे और उत्पात मचाने लगे। शिक्षकों द्वारा समझाइश देने पर दोनों आरोपियों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज की तथा शिक्षक एवं विद्यालय में उपस्थित बच्चों के साथ मारपीट कर भय का वातावरण निर्मित किया। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना बण्डा में अपराध क्रमांक 471/2026 अंतर्गत धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5), 121(1), 132 एवं 221 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदीप सिंह भदौरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बण्डा प्रदीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना बण्डा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल बण्डा भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुशवाह, उप निरीक्षक आदिल खान, प्रधान आरक्षक भोलानाथ यादव, प्रधान आरक्षक रमेश, आरक्षक दशरथ एवं आरक्षक प्रहलाद की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।




