A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस: किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी का भव्य स्वागत

Screenshot 20260710 225838 Galleryहाथरस के गौशाला रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी के प्रथम आगमन पर एक भव्य स्वागत और परिचय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और गदा भेंट कर उनका अभिनंदन किया, जिसमें जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिसोदिया भी शामिल रहे।

Screenshot 20260710 225951 Gallery

अपने संबोधन में देवेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं। बैठक के दौरान आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई और पार्टी की किसान हितैषी योजनाओं को जन-जन तक ले जाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।इस आयोजन में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा सहित गौरव आर्य, महेंद्र सिंह आचार्य, भीकम सिंह चौहान, रूपेश उपाध्याय और हरिशंकर राणा समेत कई प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।Screenshot 20260710 225921 Gallery

Back to top button
error: Content is protected !!