A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तराखंडताज़ा खबरहरिद्वार

Haridwar News: मॉडलिंग मशीन की चपेट में आने में ऑपरेटर की मौत

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंपनी में सोमवार सुबह ऑटोमेटिक मॉडलिंग मशीन की चपेट में आने एक एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्नो पैक कंपनी में भगवान दयालु (24) पुत्र श्रीराम नवाबगंज बरेली दोने-पत्तल बनाने वाली ऑटोमेटिक मॉडलिंग मशीन पर बतौर ऑपरेटर था। सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे वह मशीन पर काम कर रहा था। बताया गया कि मशीन में कुछ फंस गया। उसे हटाते समय वह भी मशीन की चपेट में आ गया। उसका सिर और एक हाथ मशीन में फंस गया। साथी कर्मचारियों ने तुरंत मशीन को बंद किया।गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को मशीन से निकालने के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गैस प्लांट चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!