A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेअलीगढ़ताज़ा खबर
Trending

पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री का व्रत रखेंगी महिलाएं

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री का व्रत रखेंगी महिलाएंScreenshot 2024 0418 160650 2

अलीगढ़ । ज्येष्ठ महीने की अमावस्या पर पांच जून को महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री का व्रत रखेंगी । वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर व्रत रखती हैं । वट सावित्री व्रत के दिन सावित्री ने यमराज को मात देकर सत्यवान के प्राण बचाए थे । सावित्री ने अपने पति के जीवन के लिए लगातार तीन दिनों तक व्रत रखा था । इस बार अमावस्या तिथि पांच जून को सांय 6:24 बजे से दूसरे दिन छह जून को शाम 04:37 बजे तक है । पूजा का शुभ मुहुर्त सुबह 11:52 मिनट से दोपहर 12:48 बजे तक रहेगा ।

Back to top button
error: Content is protected !!