A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतों की गणना का कार्य 4 जून को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जाएगा

लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतों की गणना का कार्य 4 जून को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जाएगा

IMG 20240603 WA0011 IMG 20240603 WA0013 1

लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतों की गणना का कार्य 4 जून को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जाएगा। मतगणना की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता ने सोमवार को अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण कर मतगणना के लिए किए गए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंधो एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखडे,सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन, नगर निगम आयुक्त श्री शेर सिंह मीना,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवेश सिंह सहित सभी एआरओ तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!