A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं को तहेदिल से आभार —मथुरा प्रसाद महतो|

गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं को तहेदिल से आभार ---मथुरा प्रसाद महतो। टुंडी 5 -मई ---दीपक पाण्डेय --- इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने चुनाव परिणाम के दौरान पहली बार गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं को अपनी ओर से इस चुनाव महापर्व पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के तमाम मतदाताओं को जिन्होंने अपना बहुमूल्य वोट मेरे पक्ष में किए उनको तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। आगे श्री महतो ने कहा कि उतार चढ़ाव हार जीत तो लगा रहता है इससे घबराना नहीं है मेरे द्वारा पहले भी और आज भी जनता का‌ सेवा करने का जो लक्ष्य है वह हमेशा बना रहेगा अधिक से अधिक समय मेरे द्वारा जनता के बीच देने का जो काम है वह निरंतर जारी रहेगा अंत में गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को बहुत बहुत बधाई जिन्होंने भारी भरकम वोट दिया हमें योग्य समझा उन्हें मेरे द्वारा जो भी होगा सेवा करता रहूंगा।

Back to top button
error: Content is protected !!