A2Z सभी खबर सभी जिले कीउमरियाकटनीक्राइमजबलपुरडिंडोरीदेवासनई दिल्लीपंजाबभोपालरीवाविदिशाशहडोल

खबर मानपुर से संपादक दशरथ प्रसाद गौतम

संपादक दशरथ प्रसाद गौतम

जिला उमरिया मध्यप्रदेश से बड़ी खबर
स्वच्छता का है बुरा हाल मच्छरों से हैं नगरवासी परेशान लोगो को है परिषद द्वारा फॉगिंग कराए जाने का इंतजार
नगर में मच्छरों का प्रकोप बरसात के मौसम होने के कारण काफी बढ़ गये है नगर परिषद की ओर से मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए न तो फॉगिंग कराई जा रही है और न ही दवाओ का छिड़काव किया जा रहा है घर हो या दुकान, हर जगह मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। सुबह हो या शाम मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है। जिसके कारण संक्रमण का खतरा, बीमारी के भय से लोग दिन में भी मच्छरदानी तथा मच्छर भगाने वाले क्वायल का प्रयोग करते हैं। गुडनाइट और मच्छर मारने वाले क्वायल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मच्छर मारने के लिए जो क्वायल या फिर गुडनाइट जलाते हैं, वह सिगरेट के धुएं से भी ज्यादा नुकसानदायक है। लोगों की मानें तो मच्छरों के बचाव को निजी इंतजाम नहीं किए जाएं तो घंटे दो घंटे भी लोग शांति से बैठ नहीं सकते
मच्छरों के आतंक से दिन में भी लोग परेशान हैं। नगर में फॉगिंग नहीं होने से खासकर मच्छरों के आतंक से छोटे बच्चे, बूढ़े एवं महिलाओं को अधिक कठिनाई हो रही है। नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश मुहल्ले में जल जमा की समस्या बनी है । जलजमाव होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढऩा कोई बड़ी बात नहीं है। ऊपर से नगर के अधिकांश मुहल्ले के नाले में जमी गंदगी मच्छरों का आतंक बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है। मुहल्ले में गंदगी होने के कारण संक्रामक रोग एवं मच्छरों का प्रकोप का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन इसकी कोई चिंता नगर प्रशासन को नहीं है
व्यवस्थाओं के नाम पर टैक्स वसूलने में अब्बल है नगर परिषद मानपुर
नगर परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों से टैक्स वसूलने में पीछे नहीं रहता है चाहे बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी के नाम पर टैक्स, मकान बनवाने के लिए नक्शा पास कराने का टैक्स, बाजार कर,स्वच्छता कर, आदि कई प्रकार के टैक्स वसूलने के बाद भी नागरिक को सुविधा देने में अधिकारी को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। विभाग के पास संसाधन की कोई कमी नहीं है। सभी उपकरण नगर कार्यालय की शोभा बढ़ा रही है ।ऐसे में नागरिक सुविधा नहीं देना उनके कार्य करने की उदासीनता को दर्शाता है विकाश और आम जनमानस को स्वच्छ और शुद्ध वातावरण देने की बाते करना जैसे कागजी बात ही बनकर रह गया है
स्वच्छता प्रभारी के पास है दर्जनों प्रभार
बता दे की नगर परिषद मानपुर में स्वच्छता प्रभारी श्री हरिगोविंद चतुर्वेदी के पास स्वच्छता शाखा सहित और भी अन्य कई विभागों के प्रभार है जिससे स्वच्छता का कार्य जमीनी स्तर पर न होकर कागजों में संचालित है
जल्द ही हमारे द्वारा मच्छरों के लिए दवा का छिड़काव कराया जाएगा जहां भी नाली साफ नहीं है नाली साफ कराई जा रही है राजेंद्र कुशवाहा मुख्य नगर परिषद अधिकारी मानपुर जनता जवब मांग रही हैं आखिर देश का विकाश कब होगा वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज से संपादक दशरथ प्रसाद गौतम की खास रिपोर्ट

बौद्ध धर्मग्रंथ गौतम उमरिया न्यूनतम

ग्राम पंचायत रोहनिया जिला उमरिया में रहता हूं
Back to top button
error: Content is protected !!