
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा पूर्वी नाका सुनसारी जिले के धरान से पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्रीय प्रहरी कार्यालय धरान ने विशेष सूचना के आधार पर मादक पदार्थ के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कई प्रकार की नशीली दवा भी शामिल है। जिला पुलिस डीएसपी प्रवक्ता नवीनकृष्ण भंडारी के अनुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अवैध मादक पदार्थ सहित 76 हजार रुपये नकद बरामद की गई है। एक ही स्थान के सचिन राय, चंद्रध्वज राय, भारतीय नागरिक रवि कुमार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।






