A2Z सभी खबर सभी जिले कीमंडलामध्यप्रदेश

महिलाओं को विभिन्न कलाओं में पारंगत कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा – मंत्री संपतिया उइके

 

250 करोड़ की लागत से 265 गाँवों तक पेयजल पहुँचाया जाएगा

बड़ी खैरी में 12 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा

स्व सहायता समूहों की महिलाओं को 5 लाख की मशीन उपलब्ध कराई जाएगी

मंत्री संपतिया उइके ने बड़ी खैरी में ’परिवर्तन संदेश’ कार्यक्रम को संबोधित कियाFB IMG 1721225326309 FB IMG 1721225320686

मंडला/ प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि 250 करोड़ की लागत से नलजल योजना की डीपीआर तैयार कर बड़ी खैरी से 265 गावों तक घर-घर में पेयजल पहुंचाया जाएगा। इससे अब इन गावों में किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या नहीं होगी। ग्राम बड़ी खैरी में स्वसहायता समूहों की महिलाओं के लिए 12 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस सामुदायिक भवन में स्व सहायता समूहों की महिलाएं बैठकें लेकर निर्णय ले सकेंगी। मंत्री संपतिया उइके बुधवार को हस्तशिल्प सेवा केन्द्र भोपाल कार्यालय आयुक्त द्वारा संचालित कारीगरों के आर्टिजन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम परिवर्तन संदेश को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर एसडीएम मंडला जेपी यादव सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्व सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थी। मंत्री संपतिया उइके के आगमन पर महिलाओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर कलश ज्योति जलाए गए। जय-जय कार के नारे लगाए गए। महिलाओं के द्वारा मंत्री संपतिया उइके को हस्तशिल्प कला सामाग्री प्रदान की गई।

मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि हर महिला में एक कला जरूर होती है, उनकी उसी कला को निखारने में मदद करना हमारा दायित्व है। महिलाओं को उनकी रूचि अनुसार कला से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपने कला में पारंगत होकर स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनका पंजीयन कराया जाएगा और उन्हें पंजीयन कार्ड प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से 5 हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर कार्ड दिए गए हैं, जिससे वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं के समूहों को कम दर पर कच्चा मटेरियल भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे उनका रोजगार बढ़ सके और वे कम लागत पर सामाग्री तैयार कर अधिक मुनाफा कमा सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाग्री तैयार करने के लिए 5 लाख की लागत की मशीन प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाएं मशीन के माध्यम से अधिक से अधिक सामाग्री तैयार कर सकें।

मंत्री संपतिया उइके को ग्राम बड़ी खैरी की महिलाओं ने पेयजल समस्या के बारे में बताया। जिस पर उन्होंने कहा कि ग्राम बड़ी खैरी की पेयजल की समस्या का निपटारा दो दिन में करा दिया जाएगा। बड़ी खैरी के सड़क मरम्मत का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। जिससे बड़ी खैरी के नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने महिलाओं की मांग पर नर्मदा नदी के तट के घाटों का निर्माण कार्य बरसात के बाद प्रारंभ करने की बात कही।

Back to top button
error: Content is protected !!