
बेगूसराय: दो अगस्त को नियोजनालय में फाइनेंस बैंकिंग क्षेत्र युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार स्थान है
बेगूसराय: फाइनेंस बैंकिंग क्षेत्र युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार स्थान है
.यहाँ नौकरी पाने के लिए उच्च शिक्षा और तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है. लेकिन वर्तमान में कई कंपनी होने की वजह से इंटर पास युवाओं को भी रोज़गार के अवसर प्रदान हो रहे हैं. युवाओं को इस क्षेत्र में करियर बनाने से अच्छी सैलरी, प्रोफेशनल विकास, और विभिन्न कैरियर विकल्प मिलते हैं. लेकिन संचित धन, बचत, और ऋण जैसे विषयों में अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है. युवाओं को वित्तीय साक्षरता में वृद्धि करने के लिए इस क्षेत्र में करियर बनाना उनके लिए बेहतर हो सकता है. ऐसे में यदि आप भी अगर बिहार के बेगूसराय ज़िले में रहकर फाइनेंस बैंकिंग सेक्टर में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है.
100 युवाओं को केंद्र मैनेजर बनने का मिलेगा मौक़ाबेगूसराय जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया 2 अगस्त को बेगूसराय संयुक्त श्रम भवन में जॉबकैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण के द्वारा 100 केन्द्र मैनेजर का चयन कर बेगूसराय में घर से 80 किमी दूरी तक में ही रोज़गार उपल्ब्ध कराया जायेगा. इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र सीमा 19 से 29 वर्ष होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता इंटर पास होना अनिवार्य है.जबकि अभ्यर्थियों के पास बाइक और ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. वहीं, अगर वेतन की बात करें, तो 15,250 के अलावा इंसेंटिव भी मिलेगा.
जॉब कैंप में दिखाना होगा यह कागजातजॉब कैंप सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक जिला नियोजनालय संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में आयोजित होगा. वाईपी पंकज राजपूत ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र, पासपोर्ट साइज दो रंगीन फोटो के साथ इस जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं.
बेगूसराय से अरुण साह की रिपोर्ट 9955835320





