A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत का स्वागत किया पौध रस्म से

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

IMG 20240724 WA0194

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

*राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत का स्वागत पौधा-रस्म से*

•घर घर पौधा -रस्म का प्रचार करेंगे पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत

सुमेरपुर 24 जुलाई पोसालिया के समीपवर्ती वेराजेतपुरा मोक्षधाम पर ग्रामीणों द्वारा राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर सम्मानित पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत का वेराजेतपुरा पहुंचने पर पौधा -रस्म संग स्वागत कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इस अवसर ग्राम वासियों ने बरगद, पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। ग्राम वासियों द्वारा दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। वेराजेतपुरा के प्रतापराम मीणा ,व पन्नालाल वृक्ष मित्र ने बताया कि उदयपुर में पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत को राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर से नवाजा गया है। उस उपलक्ष में पौधा रोपण किया गया है। पौधौ की सुरक्षा व संरक्षण की जिम्मेदारी कानाराम मेघवाल को दी गई। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने ग्राम वासियों का हौसला बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही नवाचार के तौर पर इस बार नीम ,गुलर,बरगद के बीजो का संग्रहण कर पहाड़ी क्षेत्रों में कंटीले झाड़ियों में बीच उन्हें छोड़ दिया जायेगा ताकि बीज से पौधा तैयार हो सके। भुतपुर्व सैनिक केशुराम मीणा ने भारत माता की जयकारो के साथ कुमावत का स्वागत किया ओर बताया की पहले देश की सेवा अब वनस्पति का संरक्षण ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा शिवगंज -सुमेरपुर,सिरोही उपखंड के गौशाला, मोक्षधाम में एक बरगद, एक पीपल,का विशेष अभियान चलाया जाएगा उसके तहत 101 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। बरगद व पीपल पक्षियों के खाद्य सामग्री का भण्डार है।इसलिए उपस्थित जन को जन्मदिन, पुण्यतिथि, शादी समारोह में पौधा-रस्म अपनाने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर समाज सेवी प्रतापराम मीणा, वृक्ष मित्र पन्नालाल, खीमाराम मीणा,कानाराम मेघवाल,भुतपुर्व सैनिक केशुराम मीणा, रामलाल मीणा, मोडाराम मीणा, रमेश कुमार परिहार ,देशाराम मीणा, शान्तिलाल मीणा सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे

Back to top button
error: Content is protected !!