A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

भु जलस्तर बढ़ाने तथा वर्षा जल संचयन को लेकर भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने किया कैमूर जिले का दौरा

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट IMG 20240726 WA0141IMG 20240726 WA0138

 

 

भू जलस्तर बढाने तथा वर्षा जल के संचय को लेकर भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने किया कैमूर जिला का दौरा

 

भू -जल स्तर क़ो बढ़ाने और वर्षा जल क़ो संरक्षण करने के लिए जल शक्ति अभियान के तहत केंद्रीय नोडल पदाधिकारी संयुक्त सचिव भारत सरकार श्री अभिताभ रंजन सिन्हा के द्वारा कैमूर जिला के भ्रमण किया। भ्रमण के पहले दिन जिला पदाधिकारी की उपस्थिति मे वर्षा जल संचयन, जल जीवन हरियाली से सम्बंधित सभी नोडल पदाधिकारी की समीक्षा की गईं।

जिसमें जल जीवन हरियाली से सम्बंधित विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा किया गया।

जल शक्ति अभियान के तहत कैमूर जिले की उपलब्धि क़ो प्रस्तुत किया गया। पिछले वर्षों में ग्राउंडवॉटर में हल्के वृद्धि होने के लिए जिला प्रशासन के सभी स्टेकहोल्डर्स के प्रयास की सराहना की गई।

 

भ्रमण के दूसरे दिन नोडल पदाधिकारी दवारा मृत gahuwanwa नदी पुनरुधार कार्य, लघु जल संसाधन विभाग का आहर पाइन सफाई कार्य, अमृत सरोवर का निरिक्षण किया गया।निरिक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी दवारा जल संरक्षण के विभिन्न उपाय बताये गए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान नोडल पदाधिकारी कैमूर जिला के जल जीवन हरियाली तथा वर्षा जल संग्रहण के नवाचारी उपाय देखकर काफी प्रसन्न हुए तथा इस पहाड़ी इलाके में भी जिला प्रशासन के भगीरथ प्रयास की सराहना की।

 

इस जल शक्ति अभियान मे महिला शक्ति को बढ़ावा देना, जल शक्ति केंद्र की स्थापना करना लिए संयुक्त सचिव के साथ तकनीकी पदाधिकारी के रूप में साइंटिस्ट मानसी भट्टाचार्य भी मौजूद रहे।

 

भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त,निदेशक डीआरडीए,डीपीओ मनरेगा सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!