
vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट
*ऑफलाइन एलपीसी निर्गत करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ाई गई*
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा भू अर्जन के मामले में अंचल स्तर से ऑफलाइन भूमि दखल कब्जा प्रमाण पत्र एलपीसी निर्गत करने की समय सीमा का विस्तार दिनांक 31 दिसंबर 2024 तक किया है।
इस संबंध में कैमूर जिला को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि राज्य अंतर्गत अंचल कार्यालय से ऑनलाइन भूमि दखल कब्जा प्रमाण पत्र एलपीसी निर्गत करने की कार्रवाई चल रही है।राज्य अंतर्गत जमाबंदियों को डिजिटाइज कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विभागीय पोर्टल पर सभी भूधारियों एवं आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक कर प्रकाशित किया जा रहा है।अंचल स्तर से अब केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भूमि दखल कब्जा प्रमाणपत्र निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही है लेकिन विशेष परिस्थिति में यथा भू अर्जन के मामले में ऑफलाइन भूमि दखल कब्जा प्रमाण पत्र निर्गत करने की समय सीमा दिनांक 31 दिसंबर 2023 को समाप्त हो गई है।इस संबंध में सरकार के स्तर से निर्णय लेते हुए सभी जिलों के समाहर्ता को निर्देशित किया गया है कि विशेष परिस्थिति यथा भू अर्जन के मामले में भूमि दखल कब्जा प्रमाण पत्र एलपीसी ऑफलाइन निर्गत करने की कार्रवाई दिनांक 31 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी।
विभाग द्वारा दिए गए निर्देश में बताया गया है की विशेष परिस्थिति में यथा भू अर्जन के मामले में भूमि दखल कब्जा प्रमाण पत्र एलपीसी निर्गत करने हेतु अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
इस बाबत पूछे जाने पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के इस फैसले से जिले के विकासात्मक कार्य हेतु भू अर्जन की कार्रवाई में काफी सुविधा होगी तथा भू धारियों को भी काफी सहूलियत होगी।



